24 C
Raipur
Tuesday, October 27, 2026

शराब घोटालाः मास्टर माइंड अनिल टुटेजा को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड, अब 20 तारीख तक जेल में कटेंगी रातें

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की रिमांड खत्म होने पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने टुटेजा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब अनिल टुटेजा 20 मई तक जेल में रहेंगे। शराब घोटाले में टुटेजा को मास्टर माइंट बताया गया है।

रिमांड अवधि खत्म होने पर ED ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट में पेश किया। ईडी ने टुटेजा की न्यायिक हिरासत मांगी थी। ऐसी चर्चा है कि नई ECIR दर्ज होने के बाद ED अगले एक सप्ताह शराब घोटाला केस से जुड़े लोगों पर एक्शन ले सकती है। इस दौरान शराब कारोबारियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो इस मामले से जुड़े लोगों को ED ने समंस भेजना भी शुरू कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से ACB-EOW में कराई गई FIR में 70 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद फ्रेश ECIR में भी वही नाम शामिल होने की बात सामने आ रही है। ED सभी को पूछताछ करने के लिए समंस भेज रही है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here