25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

शराब घोटालाः अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को गुरुवार कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चारों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने फिर 14 की न्यायिक रिमांड पर भेजा है। बता दें कि ईडी ने चारों आरोपियों को 2 हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाला का दोषी बताया है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का शराब घोटाला होना बताया है। ईडी ने इसे लेकर नेता, अफसर और कारोबारियों के ठिकानों पर रेड मारी थी। ईडी ने अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को गिरफ्तार किया था। ईडी के मुताबिक साल 2019 से 2022 तक नकली होलोग्राम और सिंडिकेट से 2000 करोड़ रुपये शराब के जरिए कमाया, जिसे दुबई में अपने साथी विकास अग्रवाल के जरिए खपाया।

ईडी की ओर से कहा गया कि अनवर ढेबर ने अपने साथ जुड़े लोगों को परसेंटेज के मुताबिक पैसे बांटे। इसके बाद इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया था। शराब घोटाला मामले में अब तक प्रदेश में कुल 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। ईडी ने छत्तीसगढ़ के कोल स्कैम, शराब घोटाला को लेकर ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here