25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

Lok Sabha Election Results: मध्य प्रदेश में BJP की बंपर जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, शिवराज, सिंधिया सहित इन नेताओं को निर्णायक बढ़त

भोपाल. न्यूजअप इंडिया
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। राज्य के 29 लोकसभा सीटों में भाजपा की एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही है। केद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंघिया गुना से चुनाव जीत गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिंधिया करीब 4 लाख से अधिक मतों से जीते हैं। विदिशा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5,40,870 वोट से आगे चल रहे हैं। भोपाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा, खजुराहो से बीडी शर्मा सहित प्रदेश की सभी 29 सीटों पर BJP आगे चल रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भी भाजपा प्रत्याशी से काफी पीछे चल रहे हैं।

मध्यप्रदेश के सभी 29 सीटों पर बीजेपी आगे

  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 4 लाख 10 हजार वोट से जीते
  • विदिशा से शिवराज सिंह चौहान 5 लाख 21 हजार वोट से आगे
  • बालाघाट से भारती पारधी 1 लाख 31 हजार वोट से आगे
  • बैतूल से दुर्गादास उइके 3 लाख 2 हजार वोट से आगे
  • भिंड से संध्या राय 30 हजार वोट से आगे
  • भोपाल से आलोक शर्मा 1 लाख 53 हजार वोट से आगे
  • छिंदवाड़ा से नकूलनाथ 64 हजार वोट से पीछे
  • दमोह से राहुल सिंह लोधी 2 लाख 32 हजार वोट से आगे
  • देवास से महेन्द्र सिंह सोलंकी 3 लाख 48 हजार वोट से आगे
  • धार से सावित्री ठाकुर 1 लाख 38 हजार वोट से आगे
  • ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह 43 हजार वोट से आगे
  • होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी 2 लाख 62 हजार वोट से आगे
  • इंदौर से शंकर लालवानी 9 लाख 68 हजार वोट से आगे
  • जबलपुर से आशीष दुबे 1 लाख 86 हजार वोट से आगे
  • खुजराहो से वीडी शर्मा 3 लाख 61 हजार वोट से आगे
  • खंडवा से ज्ञानेश्वर पटेल 1 लाख 58 हजार वोट से आगे
  • खरगोन से गजेन्द्र सिंह पटेल 1 लाख 7 हजार वोट से आगे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते 76 हजार वोट से आगे
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता 2 लाख 36 हजार वोट से आगे
  • मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर 32 हजार वोट से आगे
  • राजगढ़ से दिग्विजय सिंह 51 हजार वोट से पीछे
  • रतलाम से अनिता नागर चौहान 1 लाख 73 हजार वोट से आगे
  • रीवा से जनार्दन मिश्रा 92 हजार वोट से आगे
  • सागर से डॉ. लता वानखेड़े 2 लाख 67 हजार वोट से आगे
  • सतना से गणेश सिंह 40 हजार वोट से आगे
  • शहडोल से हिमांद्री सिंह 2 लाख 52 हजार वोट से आगे
  • सीधी से डॉ राजेश मिश्रा 90 हजार वोट से आगे
  • टीकमगढ़ से वीरेन्द्र खटीक 3 लाख 26 हजार वोट से आगे
  • उज्जैन से अनिल फिरोजिया 1 लाख 78 हजार वोट से आगे

1984 में कांग्रेस ने किया था क्लीन स्वीप
लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश देश में इतिहास रचने की दहलीज पर है। एमपी में पहली बार सभी 29 सीटों पर भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। 1980 से 2024 तक हुए 12 चुनावों में यह पहला मौका है, जब एमपी की सभी सीटों पर भाजपा के सांसद काबिज हो सकते हैं। मध्यप्रदेश में 1984 में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप किया था। वर्ष 2000 से पहले अविभाजित मध्य प्रदेश में लोकसभा की 40 सीटें थीं। इन सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे। अब ठीक 40 साल बाद 2024 में भाजपा क्लीन स्वीप करती दिख रही है। कांग्रेस के लिए इससे भी ज्यादा चिंताजनत बात यह है कि कमलनाथ के गढ़ पर 26 साल बाद एक बार फिर भाजपा कब्जा जमाती दिख रही है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here