25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

Lok Sabha Election Results Live: छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर BJP की जीत, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट, कितने वोट से कौन आगे और पीछे जानिए…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
लोकसभा चुनाव-2024 की गिनती जारी है। कई चरणों की काउंटिंग के बाद एनडीए गठबंधन आगे। उन्हें इंडिया गठबंधन से कांटे की टक्कर मिल रही है। देश के साथ छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। कुछ सीटों पर मतगणना अंतिम चरण में है। कई प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त बना ली है। लोकसभा चुनाव परिणाम के अब तक के नतीजों में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 पर भारतीय जनता पार्टी और 1 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत दिखाई दे रही है।

राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल लगभग 44 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। वहीं कोरबा से चुनाव लड़ रहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय भी 40 हजार वोटों से वोटों से पीछे चल रहीं हैं। छत्तीसगढ़ की चुनावी तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है। कई प्रत्याशी जीत चुके हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग की घोषणा अभी नहीं हुई है।

रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल साढ़े 5 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल भी सवा चार लाख से अधिक वोटों के अंतर से आगे हैं। रायगढ़ के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया भी दो लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। महासमुंद से रूपकुमार चौधरी भी एक लाख 45 हजार वोटों से आगे चल रहीं है। राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय, बस्तर से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप, कांकेर से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग, कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत, जांजगीर-चांपा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज आगे हैं।

जानिए कौन कहां से आगे

  • बस्तर से भाजपा प्रत्याशी महेश 4,58,398 (+55245), पीछे – कवासी लखमा (कांग्रेस)
  • बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 6,79,421 (+157336), पीछे – देवेंद्र यादव (कांग्रेस)
  • दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 956497 (+438226), पीछे- राजेंद्र साहू (कांग्रेस)
  • जांजगीर चांपा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 678199 (+60000), पीछे – शिव डहरिया
  • कांकेर से भाजपा प्रत्याशी भोजराज 597624 (+ 1884), पीछे – बीरेश ठाकुर (कांग्रेस)
  • कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना मंहत 569230 (+ 43263), पीछे – सरोज पांडेय (भाजपा)
  • महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 703659 (+145456), पीछे – ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस)
  • रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 808275 (+240391), पीछे – डॉ. मेनका देवी सिंह (कांग्रेस)
  • रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 1030749 (+562120), पीछे – विकास उपाध्याय (कांग्रेस)
  • राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 711463 (+44294), पीछे – भूपेश बघेल (कांग्रेस)
  • सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज 713200 (+64822), पीछे – शशि सिंह (कांग्रेस)

(अभी तक कितने वोट मिले) (+कितने वोट से आगे) ( पीछे कौन) – स्त्रोत- निर्वाचन आयोग – 7.30 बजे तक)

अपडेट जारी…

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here