25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

लोकसभा चुनाव-2024 : छत्तीसगढ़ की 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है BJP, नए चेहरे भी आएंगे, जानिए कहां किस नाम की चर्चा

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों में से करीब पांच सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहली सूची में कर सकती है। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 350 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन हो चुका है। बैठक में 2014 और 2019 के चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर ज्यादा फोकस है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि भाजपा इस बार 100 से ज्यादा सिटिंग सांसदों की टिकट काटने वाली है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीट है, जिसमें 2019 के चुनाव में भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि 2 सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 2 या 3 पर वर्तमान सांसद रिपीट होंगे, बाकि सभी में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।

11 लोकसभा सीटों में इन नामों की चर्चा

  • रायपुर संसदीय सीटः रायपुर से पूर्णेंदु सक्सेना का नाम सुर्खियों में है। वर्तमान सांसद सुनील सोनी, लक्ष्मी वर्मा के अलावा केदार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, शिवरतन शर्मा, उज्जवल दीपक के नाम की चर्चा राजनीतिक गलियारों में है।
  • दुर्ग संसदीय क्षेत्रः दुर्ग से सांसद विजय बघेल को पार्टी एक बार फिर मैदान में उतार सकती है। विजय बघेल ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। विजय बघेल ने पाटन सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, जबकि इस सीट को बीजेपी कठिन मानकर चल रही थी। विजय बघेल के अलावा जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय का नाम भी शामिल है।
  • राजनांदगांव संसदीय सीटः पूर्व सांसद मधुसूदन यादव की मजबूत दावेदारी सामने आई है। कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो मधुसूदन को पार्टी टिकट दे सकती है। हालांकि इस सीट से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय की दावेदारी भी बरकरार है। लोधी समाज से आने वाले कोमल जंघेल और गोपाल साहू के नाम की भी चर्चा है।
  • बिलासपुर संसदीय सीटः यहां सर्वाधिक दावेदारी सामने आई है। इनमें पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, शील साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, तोखन साहू, राजेश सिंह और पूर्व महापौर किशोर राय के नाम चर्चा राजनीतिक गलियारों में है।
  • बस्तर लोकसभा सीटः कोंडागांव विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई लता उसेंडी, दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक दिवंगत भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, सुभाऊ कश्यप और महेश कश्यप के नाम की चर्चा है।
  • कोरबा संसदीय सीटः यहां पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का नाम सुर्खियों में है। इसके अलावा विकास महतो, प्रताप सिंह जूदेव, अनुराग सिंहदेव, अशोक चवलानी और सुषमा खलखो का नाम चर्चा में है।
  • कांकेर लोकसभा सीटः वर्तमान सांसद मोहन मंडावी के अलावा पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष देवलाल दुग्गा, विकास मरकाम, भोजराज नाग, राधेलाल नाग के नाम की चर्चा है।
  • सरगुजा संसदीय सीटः चिंतामणि महाराज रेस में आगे दिख रहे हैं। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। चिंतामणि महाराज ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। विधायक रेणुका सिंह, पूर्व विधायक चंपादेवी पावले, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और पूर्व सांसद कमलभान सिंह का नाम रेस में शामिल है।
  • रायगढ़ लोकसभा सीटः यहां गैंद बिहारी सिंह, रोहित साय, पूर्व मंत्री गणेशराम भगत, रवि भगत, राधेश्याम राठिया, गोमती साय के नामों की चर्चा है।
  • महासमुंद लोकसभा सीटः वर्तमान सांसद चुन्नीलाल साहू के अलावा पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर, रूप कुमारी चौधरी का नाम चर्चा में शामिल है।
  • जांजगीर-चांपा संसदीय सीटः वर्तमान सांसद गुहाराम अजगले दावेदारी भी बनी हुई है। इसके अलावा मंजूषा पाटले, नवीन मार्कण्डेय, अंबेश जांगड़े, निर्मल सिन्हा, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कमलेश जांगड़े के नाम शामिल हैं।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here