रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियां शुरू हो गई है। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा और इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर रणनीति बना रही है तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति कर दिए हैं। प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने यह आदेश जारी किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 9 में भाजपा और 2 पर कांग्रेस का कब्जा है।

