रायपुर. न्यूजअप इंडिया
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में कुल 16 कांग्रेस नेताओं को जगह दी गई है। छत्तीसगढ़ से पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को भी जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी का चेयरमैन पी. चिदंबरम को बनाया गया है। वहीं टीएस सिंहदेव को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कमेटी का गठन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई है। घोषणा पत्र कमेटी में किसे जिम्मेदारी दी गई है… देखिए लिस्ट…।
