25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

लोकसभा चुनाव रिजल्टः MODI सरकार के 15 मंत्रियों ने चखा हार का स्वाद, आप भी जानिए वो लोकसभा सीट और किसे मिली पराजय

नई दिल्ली. न्यूजअप इंडिया
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों के ऐलान कर दिया है। 543 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 240 सीट पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को 99 सीटों पर सफलता मिली है। गठबंधन की बात करें तो एनडीए ने 292 और इंडिया अलांयस ने 233 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कई केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा था। इसमें से MODI सरकार के 15 मंत्रियों को जनता-जनार्दन ने हार का स्वाद चखा दिया। इसमें कई दिग्गज नेता और नेत्रियां हैं। आइए जानते हैं 2024 के लोकसभा चुनाव में हारने वाले मंत्रियों के बारे में…

मोदी के इन मंत्रियों को मिली हार

  • अमेठी सीट: स्मृति ईरानी को अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 1.6 लाख वोटों से हार मिली है।
  • खूंटी सीट: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड की खूंटी सीट से चुनाव हार गए। उन्हें 1.4 लाख वोटों से हार मिली।
  • तिरुवनंतपुरम सीट: केरल की इस सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को कांग्रेस के शशि थरूर से हार मिली। वह 16,077 से ज्यादा वोटों से हार गए।
  • खीरी सीट: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा। वह 34 से ज्यादा वोटों से हारे।
  • बांकुरा सीट: शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार पश्चिम बंगाल की इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती से 32,778 वोटों के अंतर से हारे।
  • बाड़मेर सीट: कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को चुनाव हार गए। वह बाड़मेर सीट पर तीसरे स्थान पर रहे।
  • नीलगिरी सीट: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को तमिलनाडु के नीलगिरी में DMK के ए राजा के हाथों 2,40,585 लाख वोटों से हार मिली।
  • कूचबिहार सीट: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को कूच बिहार सीट पर हार मिली। वह टीएमसी उम्मीदवार के हाथों 39 हजार वोटों से हारे।
  • मुजफ्फरनगर सीट: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को इस सीट पर समाजवादी पार्टी के हरेंद्र सिंह मलिक से 24,000 से अधिक मतों से हार मिली।
  • बीदर सीट: केंद्रीय मंत्री भगवंत खूबा को बीदर में कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे सागर खंड्रे ने हराया।
  • मोहनलालगंज सीट: आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आरके से हार गए।
  • चंदौली सीट: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को समाजवादी पार्टी के बीरेंद्र सिंह के हाथों हार मिली। वे 21,565 वोटों से चुनाव हारे।
  • जालना सीट: जालना में कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले ने बीजेपी नेता और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे को 109,958 वोटों के अंतर से हराया।
  • डिंडोरी सीट: एनसीपी (शरद गुट) के भास्कर भगारे ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार को एक लाख से अधिक वोटों से हराया।
  • भिवंडी सीट: महाराष्ट्र के भिवंडी में पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल को एनसीपी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने हराया।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here