25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

Lok Sabha Elections : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, छत्तीसगढ़ की सीटों पर फंसा पेंच

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में कुल 43 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इसमें असम के 12, गुजरात के 7, मध्‍य प्रदेश के 10 और राजस्‍थान के 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को टिकट दी गई है। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से वर्तमान सासंद नकुलनाथ पर कांग्रेस ने फिर भरोसा जताया है।

बता दें कि नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें 100 सीटों पर चर्चा की गई थी। सिंगल नामों पर चर्चा के बाद 43 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस द्वारा जारी 43 उम्‍मीदवारों की सूची में 13 प्रत्याशी ओबीसी वर्ग से हैं। 10 प्रत्‍याशी SC समाज और 9 प्रत्‍याशी ST समाज, 10 जनरल और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं

कांग्रेस ने उत्तराखंड की 3 लोकसभा और दमन की एक सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने इससे पहले 8 मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें राहुल गांधी, शशि थरूर सहित 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ की रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और कोरबा सीट पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों ने चुनावी रणनीति बनाने भी शुरू कर दिया है।

बस्तर और बिलासपुर को लेकर फंसा पेंच
छत्तीसगढ़ की 5 सीटों पर नाम अभी भी फाइनल नहीं हो पाए हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सिंगल नाम पर सहमति नहीं बन पायी है। बस्तर से दीपक बैज को टिकट दें या नहीं इस पर फैसला नहीं हो पाया है। सरगुजा, बिलासपुर, कांकेर, रायगढ़ लोकसभा पर भी पेंच फंसा है। राजनीतिक सूत्र बता रहे हैं कि एक नाम पर राय नहीं बनने की वजह से 5 सीटों को होल्ड पर रखा गया है। CEC की अगली बैठक में बची 5 सीटों पर भी नाम तय किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
बता दें कि प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में कांग्रेस ने जिन लोगों को उम्मीदवार बनाया है, उसमें राजनांदगांव लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय, महासमुंद लोकसभा से ताम्रध्वज साहू, दुर्ग लोकसभा से राजेंद्र साहू, कोरबा लोकसभा से ज्योत्सना महंत और जांजगीर-चांपा से डॉ. शिव डहरिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है। प्रत्याशियों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। महासमुंद में ताम्रध्वज साहू को लेकर विरोध भी हो रहा है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here