Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: दिल्ली. एजेंसी। लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरण के मतदान संपन्न हो गए। 543 लोकसभा सीटों के परिणाम ईवीएम में कैद हो गए हैं। अब लोगों को बेसब्री से इस बात का इंतजार है कि देश में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। क्या देश में तीसरी बार ‘मोदी सरकार’ आने वाली है या फिर कुछ उलटफेर होगा? विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भी इस बार जीत का दावा कर रहा है। देश में अगली सरकार किसकी बनेगी, यह तो 4 जून को ही पता चल पाएगा, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आ गए हैं।
न्यूज चैनलों के Exit Poll के मुताबिक फिर से मोदी सरकार आ रही है, लेकिन एनडीए 400 पार जाती नहीं दिख रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया था। तब बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस की झोली में सिर्फ 52 सीटें ही आई थी। YRSCP और DMK को 23-23, तृणमूल कांग्रेस के खाते में 22 और शिवसेना को 18 सीटें आई थीं। वहीं जेडीयू को 16 सीटें, समाजवादी पार्टी को 5 सीटें और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 10 सीटें हासिल हुई थीं। इस बार किसे कितनी सीट मिलेगी 4 जून को पता चलेगा।

(नोटः यह एजेंसी और न्यूज चैनल्स के एक्जिट पोल्स हैं। नतीजे एक्जिट पोल्स के आंकड़ों से अलग हो सकते हैं)