26.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

BREAKING: लोकसभा चुनाव से पहले ‘NDA’ का बढ़ा कुनबा, शाह और नड्डा से मुलाकात के बाद JDS की एंट्री पर मुहर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक नया साथी मिल गया है। कर्नाटक की तीसरे नंबर की पार्टी जनता दल सेक्युलर (JDS) अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा होगी। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने मुलाकात की थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। कुमारस्वामी और होम मिनिस्टर अमित शाह की मुलाकात के दौरान बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। भाजपा और जेडीएस के बीच लंबे समय से गठबंधन को लेकर बात चल रही थी। इस अलायंस के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कर्नाटक में इससे भारतीय जनता पार्टी को बड़ी बढ़त मिल सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुमारस्वामी और अमित शाह संग तस्वीरें शेयर करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस के मुखिया कुमारस्वामी से बात की। इस दौरान होम मिनिस्टर अमित शाह भी मौजूद थे। मुझे खुशी है कि जेडीएस ने एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया है। हम उनका एनडीए में हार्दिक स्वागत करते हैं।’ बता दें कि हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग लड़ी थीं और बुरा हाल हुआ था। वहीं सत्ता बड़ी जीत के साथ कांग्रेस को मिली थी।

‘कर्नाटक भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ रहा है’
गौरतलब है कि पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि अमित शाह के साथ जेडीएस लीडरशिप की गठबंधन को लेकर बात हुई है। इसमें फैसला हुआ था कि भाजपा की ओर से 4 लोकसभा सीटें 2024 के चुनाव में जेडीएस को दी जाएंगी। दक्षिण भारत में कर्नाटक भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ रहा है। 28 सीटों वाले इस राज्य में जेडीएस को साथ लाने से उसे फायदा हो सकता है। इसके अलावा सामाजिक समीकरणों को साधने में भी उसे मदद मिलेगी। एनडीए अलायंस में जेडीएस के शामिल होने से 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को फायदा होना तय है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here