25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

बोरसी-पिरदा के बारूद कारखाना में ब्लास्ट, हवा में उड़ा मलबा और मकान का टिन शेड, 15 से 20 लोगों की अब तक खबर नहीं

बेरला. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में बड़ा हादसा हुआ है। यह बारूद का कारखाना है और इसका उपयोग माइंस में पत्थर तोड़ने में किया जाता है। शनिवार सुबह काम के दौरान यह हादसा हुआ है। ब्लास्ट के बाद कुछ लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। कारखाना में ब्लास्ट होने की सूचना पर ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर एकत्रित हो गए हैं। सूचना पर प्रशासन-पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बारूट फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज के बाद आस-पास के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। कंपनी में ब्लास्ट के बाद कई सामान दूर तक हवा में उड़ गए। ब्लास्ट से कंपनी की शीट भी क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह कंपनी बोरसी और पिरदा गांव के खेत में बना हुआ है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

इधर स्पेशल ब्लास्ट कंपनी में ब्लास्टिंग की खबर के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी कंपनी के अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की टीम कंपनी के अंदर गई है। गांव के कुछ जनप्रितिनिधि भी गए हैं। कुछ घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं। कंपनी में बारूद का काम होता है। ब्लास्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। कितने लोग भाग पाए यह पता नहीं चल पा रहा है। वहीं फैक्ट्री का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे।

कंपनी में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी
स्पेशल ब्लास्ट कंपनी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यह हादसा हुआ है। यह कारखाना हाई एक्सप्लोजिव कारखाना है। जरा सी चूक बड़ी हानि पहुंचा सकती है। कारखाना से निकले बारूद का इस्तेमाल पत्थर और लौह अयस्क माइंस में होता है। ग्रामीण बताते हैं कि माइंस में सुरक्षा मानकों को कभी प्राथमिकता नहीं दिया गया। एक्सप्लोजिव वैन (गाड़ियों में बारूद सप्लाई के दौरान भी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्र में होने की वजह से जिला प्रशासन के अफसर भी कभी जांच के लिए नहीं आते। इसी का फायदा कंपनी मालिक करते हैं।

अपडेट जारी

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here