24.7 C
Raipur
Thursday, July 25, 2024

मोदी का चेहरा और BJP की खास रणनीति, 2024 के चुनाव में लोकसभा की 11 सीटों पर कमल खिलाने का प्लान

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शामिल होने विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ और प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली से पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, बैठक का कलेवर बदला-बदला नजर आ रहा है, जैसी जीत विधानसभा में हुई वैसे ही हम लोकसभा में 11 की 11 सीटे जीतेंगे। मोदी गारंटी पर लोगों को विश्वास है। पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की दुर्गति कर दी थी। हम सबकी जिम्मेदारी है कि जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरे। मोदी की हर गारंटी को पूरा करेंगे और 11 सीटों पर कमल खिलाकर देंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, लोकसभा चुनाव की तैयारी और अन्य विषयों पर चर्चा हुई है। आगामी दिनों के कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठों का अनुभव, युवाओं का जोश, महिलाओं के आशीर्वाद का समावेश होगा। लोकसभा की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 5 साल पहले जो योजनाएं नहीं थी उसकी शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता स्वीकार कर रही है। इसे जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। सरकार और संगठन के माध्यम से पहुंचाने का काम करेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीटों को भाजपा जीतेगी।

‘किसानों को बोनस, पीएम आवास भी बनेंगे’
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता की हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है, जिसका जनता ने आशीर्वाद देते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। हमें छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों को दो वर्षों के धन के बकाया बोनस का भुगतान कर दिया गया। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने के कार्य को गति दिया जा रहा है।

‘कांग्रेस ने जनता को योजनाओं से वंचित रखा’
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा, महिलाओं ने घर-घर जाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए एक आधार प्रदेश में रखी जिसका प्रतिसाद प्रदेश की जनता ने कमल खिलाकर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रदेश की कांग्रेस जब तक सत्ता में रही प्रदेश की जनता को इन योजनाओं से वंचित रखा। भाजपा की सरकार अपने संकल्प पत्र को पूरा करते हुए एक के बाद एक अपने वादों को पूरा कर रही है। यही मोदी की गारंटी है। मोदी पर छत्तीसगढ़ सहित देश को भरोसा है।

‘केंद्र की मोदी सरकार को मजबूत बनाना है’
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा, हमें जिस तरह से प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत मिली है। इसी तरह होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज कर प्रदेश की सभी लोकसभा की 11 सीटों पर कमल खिलाना है और केंद्र में मोदी सरकार को मजबूत बनाना है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अजय चंद्राकर, मंत्री ओपी चौधरी, राजसभा सदस्य सरोज पांडेय, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडेय, विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश पदाधिकारी के अलावा जिला अध्यक्ष संभागीय प्रभारी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here