24.8 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

ओडिशा के CM का सस्पेंस खत्म, BJP ने मोहन चरण माझी को सौंपी कमान, दो उप मुख्यमंत्री भी होंगे, कौन हैं माझी आप भी जानिए…

भुनेश्वर. एजेंसी। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। मोहन चरण माझी को ओडिशा के नए मुख्यंमत्री के रूप में चुना गया है। भाजपा आलाकमान की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मोहन चरण माझी के नाम को मंजूरी दी गई है। माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री होंगे।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से ओडिशा के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही दो उप मुख्यमंत्री यानी की डिप्टी सीएम का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने कणकवर्धन सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया है। इसके साथ ही प्रवती पारीदा के रूप में राज्य को एक महिला उप मुख्यमंत्री भी मिलने जा रहा है। बता दें कि हाल ही में हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सदस्य हैं। 4 जून को आए परिणाम में भाजपा ने 147 में 78 सीटों को जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। नवीन पटनायक की बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।

बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे माझी
मोहन चरण मांझी आदिवासी समुदाय से आते हैं, वो क्योंझर से चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। 52 साल के मोहन माझी एक अनुभवी राजनेता हैं और ओडिशा में बीजेपी से एक मजबूत आदिवासी आवाज हैं। उनकी आदिवासी पहचान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की पसंद बनाया है। उन्होंने क्योंझर सीट से 11,577 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। ओडिशा में पहली बार BJP की सरकार बन रही है। ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी, डिप्टी सीएम कणक वर्धन सिंह देव और डिप्टी सीएम प्रवती परीदा का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 12 जून 2024 को आयोजित किया जाएगा।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here