25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

नंदकुमार साय का कांग्रेस से इस्तीफा: CM विष्णुदेव बोले- कांग्रेस डूबती नैया, पूर्व मंत्री अमरजीत ने कहा- रणनीति जानने आए थे

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। नंदकुमार साय के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा, कांग्रेस तो डूबती नैया है। हारे हुए प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। साय जी हमसे वरिष्ठ हैं, हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने के कयासों पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, यह तो प्रदेश अध्यक्ष ही बता पाएंगे।

नेता नंदकुमार साय के इस्तीफे और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा पर सीएम विष्णुदेव ने कहा, वापसी संगठन का विषय है। वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि नंदकुमार साय कांग्रेस की रणनीति जानने आए थे। चुनाव खत्म हो गए, इसलिए वापस जा रहे हैं। यह भाजपा की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। प्लानिंग के तहत नंदकुमार साय कांग्रेस की रणनीति के बारे में जानकारी लेने वो आए थे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें कांग्रेस में भेजा था।

30 अप्रैल को भाजपा से दिया था इस्तीफा
दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी से 30 अप्रैल 2023 को इस्तीफा देने के एक दिन बाद सोमवार यानी 1 मई को कांग्रेस की सदस्यता ली थी। नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होते ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) का अध्यक्ष बनाया गया था। नंदकुमार साय विधानसभा चुनाव में टिकट की उम्मीद से गए थे। कांग्रेस ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्हें भाजपा छोड़ना खल रहा होगा। अगर वे भाजपा में होते तो संभवत: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जरूर बनते। नंदकुमार साय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद भी रह चुके हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here