17.1 C
Raipur
Monday, January 13, 2025

नेशनल अवार्ड विनर आर्ट डायरेक्टर ने स्टूडियो में लगाई फांसी, कई सुपरहिट फिल्मों का सेट डिजाईन किया था

मुंबई। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नितिन देसाई 58 साल के थे। उन्होंने मुंबई के अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात 3 बजे आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर नितिन की मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।

बता दें कि नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लोगों का दिल जीत लिया था। देसाई को अब तक 4 बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। आखिरी बार उन्होंने पानीपत फिल्म के लिए काम किया था। नितिन देसाई की आत्महत्या से सिनेमा जगत में मातम पसर गया है।

महाराष्ट्र पुलिस कर रही मामले की जांच
मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन की खबर से कलाकार स्तब्ध है। कई कलाकार उनके निधन की खबर पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं। उनसे जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि वे काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने बुधवार को एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। नितिन के आत्महत्या की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई कलाकार और डॉयरेक्टर स्टूडियों पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here