25.1 C
Raipur
Tuesday, February 11, 2025

खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे गिरफ्तार, 8 लाख रुपये का था इनाम, 20 दिन पहल पति को पुलिस ने दबोचा था…

कांकेर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। खूंखार और दुर्दांत नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे गिरफ्तार हो गई है। राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है। राजे कांगे पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित है। राजे कांगे रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी थी। पुलिस ने उन्हें कौड़ोसाल्हेभाट गांव से गिरफ्तार किया है। राजे एक ग्रामीण के घर छुपी थी। पुलिस ने नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला कोयलीबेडा थानाक्षेत्र का है।

कांकेर पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर डिवीजन के तहत सक्रिय रावघाट एरिया कमेटी प्रभारी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे की गतिविधि की जानकारी मिल रही थी। 11 जनवरी को जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र से मालती एवं नक्सल सहयोगी और शरण देने वाला श्यामनाथ उसेंडी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली मालती उर्फ राजे से पूछताछ की जा रही है।

एक माह पहले गिरफ्तार हुआ था प्रभाकर
बता दें कि कांकेर पुलिस के 23 दिसंबर को प्रभाकर को गिरफ्तार किया था। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। प्रभाकर को 4 जनवरी को कांकेर जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रभाकर 40 वर्षों से नक्सली के रूप में सक्रिय था। कांकेर जिले में ही उस पर 76 मामले दर्ज हैं। एनआईए के साथ कई महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में उन पर अपराध दर्ज है। राजे कांकेर प्रभाकर की पत्नी है।

नक्सलियों का छिपाया हथियार भी बरामद
दूसरी ओर नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। हिरगेनार-गुमचुर के जंगलों और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बीजीएल सेल, देशी ग्रेनेड, तीर बम, बिजली वायर, नक्सली साहित्य सहित दैनिक उपयोग का सामान जब्त किया है। सुरक्षा बलों की इस सफलता से इलाके में नक्सल गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। इस ऑपरेशन में नारायणपुर डीआरजी की अहम भूमिका रही।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here