26.1 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी CM, नेता प्रतिपक्ष और मंत्रियों का नया-पता ठिकाना, बंगला अलॉट, यहां रहेंगे पूर्व CM भूपेश बघेल

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के मंत्रियों, दो डिप्टी सीएम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बंगला अलाट कर दिया गया है। गृह विभाग के संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। सीएम हाउस का बंगला पूर्व सीएम भूपेश बघेल खाली करेंगे, जिसके बाद वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वहां रहेंगे। अभी साय राज्य अतिथि गृह पहुना में निवास कर रहे हैं। वहीं भूपेश बघेल को अब नया बंगला सिविल लाइन में छत्तीसगढ़ क्लब के पास अलाट किया गया है।

जानिये कहां किसे मिला बंगला

  • डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, ए-1 सिविल लाइन, शंकर नगर रायपुर
  • अरुण साव, उप मुख्यमंत्री, डी-8, सिविल लाइन, रायपुर
  • विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री, सी-3, सिविल लाइन, रायपुर
  • बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री, बी-5/1 पुराना कमिश्नर बंगला, शंकर नगर रायपुर
  • रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री, सी-5 सिविल लाइन, शंकर नगर रायपुर
  • दयालदास बघेल, कैबिनेट मंत्री, बी-5/5 (धरोहर) जेल रोड, पुराना वन संरक्षण बंगला, वन कॉलोनी, रायपुर
  • केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री, सी-3 एवं सी-4, फारेस्ट कॉलोनी, राजा तालाब, रायपुर
  • लखनलाल देवांगन, कैबिनेट मंत्री, सी-4, शंकर नगर रायपुर
  • श्यामबिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री, सी-2 शंकर नगर रायपुर
  • ओपी चौधरी, कैबिनेट मंत्री, डी-5/9, शंकर नगर रायपुर (छत्तीसगढ़)
  • लक्ष्मी राजवाड़े, कैबिनेट मंत्री, डी-7 एवं डी-8, शंकर नगर रायपुर
  • टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री, बी-5/10, शंकर नगर रायपुर
  • किरणदेव, विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बी-5/12 सिविल लान रायपुर
  • चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, ई-1 गांधी उद्यान के पीछे, सिविल लाइन, रायपुर
  • भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक, ई-1 सिविल लाइन, छत्तीसगढ़ क्लब के पास, रायपुर
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here