33.7 C
Raipur
Friday, June 12, 2026

नितिन नबीन अब छत्तीसगढ़ BJP के नए प्रभारी, लता उसेंडी ओडिशा की सह प्रभारी बनाई गईं… देखिए लिस्ट किस राज्य की किसे मिली जिम्मेदारी…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के वर्तमान सह प्रभारी नितिन नबीन को पदोन्नति मिली है। अब उन्हें पूर्ण रूप से प्रदेश प्रभारी बना दिया गया है। इससे पहले ओम माथुर प्रदेश के प्रभारी थे। वहीं छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से विधायक और प्रदेश की पूर्व मंत्री रहीं लता उसेंडी को ओडिशा राज्य का सह प्रभारी बनाया गया है। और किस नेता को किस राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई… देखिए सूची…

इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इन नियुक्तियों के लिए नवीन और उसेंडी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया। देव ने कहा कि नवीन की नियुक्ति की अधिकृत घोषणा से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ से लगाव रहा है और उनके प्रदेश सह प्रभारी रहते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव और उसके बाद चुनाव प्रभारी रहते लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल की है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here