27.9 C
Raipur
Saturday, May 24, 2025

महाराष्ट्र मंडल के साथ मराठी समाज के लोगों ने दी शानदार प्रस्तुति, पारंपरिक मराठी नृत्य से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महाराष्ट्र मंडल के साथ मराठी समाजों की प्रतिभाओं में रंगमंच पर जो धमाल मचाया वह लोगों को लंबे समय तक याद रहेगा। मौका था साइंस कॉलेज में स्वदेशी मेला में मराठी समाज को मिले दिन का। गौरतलब है कि विभिन्न समाजों की प्रस्तुतियों की तुलना में हमेशा की तरह मराठी समाज की प्रतिभाओं ने अपनी सर्वश्रेष्ठता कायम रखी। समाज के लोगों ने भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया।

आस्था काले, नमिता शेष, रश्मि गोवर्धन, शताब्दी पांडे ने सुमधुर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रावणी मुकादम ने गणेश वंदना में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। ‘मेरे चौखट पर चलकर आज राम आए हैं’ पर आशा बारेवार और शोभा मोहताज की सादगी भरी प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं उत्साह और ऊर्जा से भरे बच्चों यशस्वी दंडवते, सुजाता निम्बलकर और धनश्री जोशी ने ‘दिसला ग बाई दिसला’ गाने पर धमाल मचाया।

इनके अलावा लक्ष्मी जिल्लारे और अनुराधा ने भी असरदार डांस प्रस्तुत किया। देवी मां का परंपरागत जोगवा नृत्य कर देविका, स्वामी कुंबड़कर, यशिका कुंम्बलकर राशिका चोपकर, भूमिका गभाने, मोना तुलसकर ने महाराष्ट्र की धार्मिक संस्कृति के दर्शन कराए। मंच संचालन कर रहीं महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने महाराष्ट्र मंडल के साथ-साथ महाराष्ट्र के संबंध में भी कई ज्ञानवर्धक जानकारी दी। उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने आभार व्यक्त किया।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here