25.1 C
Raipur
Tuesday, February 11, 2025

जब बैडमिंटन कोर्ट पर आमने-सामने आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ओलंपिक स्टार साइना नेहवाल… देखें तस्वीरें

नई दिल्ली. एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश से जुड़े कई कामों में व्यस्त रहती हैं। आपने उनका खेल या खेलों के प्रति प्रेम शायद ही कभी देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू युवा खिलाड़ी की तरह बैडमिंटन खेलती नजर आईं, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट पर ओलंपिक पदक विजेता मिस साइना नेहवाल के साथ मुकाबला किया।

बुधवार यानी 10 जुलाई को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला, जिसकी कई तस्वीरें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर की गई हैं। इस इवेंट का मकसद बैडमिंटन में भारत के उभरते प्रभुत्व को उजागर करना था, जिसमें खासतौर पर महिला खिलाड़ी ग्लोबल स्टेज पर महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

इस वीडियो को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया। वहीं एएनआई के इस वीडियो को करीब 3.5 लाख बार देखा जा चुका है और प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 19 लाख बार देखा जा चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैडमिंटन खेलने के बाद साइना नेहवाल ने X पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा- “यह मेरे जीवन का एक यादगार दिन है… मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति मैडम का बहुत-बहुत धन्यवाद.”

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here