25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

PM Modi ने राज्य सरकारों के लिए खोला खजाना, UP को 25,069 करोड़ तो बिहार को 14,000 करोड़ रुपये मिले, जानें MP, छत्तीसगढ़ और ओडिशा को कितना मिला…

नई दिल्ली. एजेंसी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े फैसले लिए। वित्त मंत्रालय ने राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की राशि भी ट्रांसफर की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पदभार संभालने के तुरंत बाद बड़ा फैसला लेते हुए देश के सभी राज्यों को कुल 1,39,750 करोड़ रुपये का टैक्स डिवोल्यूशन जारी करने को हरी झंडी दिखाई। सबसे ज्यादा पैसा 25,069 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश को दिया गया है। वहीं बिहार 14,000 करोड़ रुपये दिये गए हैं।

Ministry of Finance ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वित्र मंत्रालय ने मध्य प्रदेश को 10 हजार 970 करोड़, छत्तीसगढ़ को 4,761 करोड़ और पड़ोसी राज्य ओडिशा को 6327 करोड़ रुपये मिले हैं। केंद्र की ओर से उत्तर प्रदेश को 25,069.88 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं गठबंधन के मजबूत सहयोगी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला बिहार दूसरे नंबर पर है। वित्त मंत्रालय ने बिहार के लिए 14,056.12 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा पैसा पाने वाला तीसरा राज्य मध्य प्रदेश है। केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण का कुल ₹1,39,750 करोड़ की किस्त जारी किया है। वहीं आज की रिलीज के साथ, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 जून 2024 तक राज्यों को कुल ₹2,79,500 करोड़ हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here