25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

महिला वोटरों को साधने की रणनीतिः CM भूपेश के गढ़ में प्रियंका गांधी करेंगी समृद्धि सम्मेलन, पाटन में हुंकार भरेंगी स्मृति ईरानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदेश की राजनीति में बड़ा दखल रखने वाला VVIP जिला दुर्ग में दो बड़ी सभाएं होने वाली है। एक सभा भाजपा की और दूसरी सभा कांग्रेस की। इस्पात नगरी भिलाई में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत करेंगी तो वहीं भाजपा नेत्री व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दुर्ग जिले के पाटन में जनसभा को संबोधित करेंगी। चुनावी साल में अपनी-अपनी पार्टियों को मजबूती देने नेत्रियां आ रहीं हैं। एक तरफ प्रियंका गांधी भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे तो वहीं परिवर्तन यात्रा के बहाने बीजेपी ने भूपेश बघेल के किले को भेदने की रणनीति बनाई है। भाजपा और कांग्रेस की सभा को लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्म हैं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टक्कर देने सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। सांसद विजय बघेल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भतीजे हैं। सियासी शतरंज में यह दांव और मजबूत हो सके इसके लिए अमेठी फतह करने वाली स्मृति ईरानी की पाटन में सभा भाजपा करा रही है। ईरानी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में पूर्व की डॉ. रमन सिंह सरकार के 15 साल के कामकाज की उपलब्धियां गिनाएंगी वहीं पिछले 5 साल में भूपेश सरकार यानी कांग्रेस सरकार की क्या नाकामियां रही हैं वह भी जनता को बताएंगी। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भाजपा-कांग्रेस की दोनों दिग्गज नेत्रियों का दुर्ग जिले में दौरा कई मायनों में खास है।

दुर्ग संभाग में 18 सीटों पर कांग्रेस, BJP के पास दो
बता दें कि छत्तीसगढ़ में दुर्ग संभाग से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सूबे के मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रविंद्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार और एक इकलौती महिला मंत्री अनिला भेड़िया आती हैं। 2018 में संभाग की 20 सीटों राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और वैशाली नगर से विद्यारतन भसीन ने जीत हासिल की थी, बाकि की 18 सीटों पर कांग्रेस काबिज हुई थी। दुर्ग जिला मुख्यमंत्री भपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को गृह जिला भी है। दुर्ग के 6 विधानसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं दुर्ग संभाग के 20 सीटों में से 18 पर कांग्रेस और दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here