26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची सोशल मीडिया में वायरल, 12 विधायकों का नाम नहीं, देखिये- किसे कहां से उम्मीदवार बनाया…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आचार संहिता लगने और भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है। दोनों ही पार्टियों के नेता जल्द सूची आने की बात कह रहे हैं। अधिकृत सूची आने से पहले भाजपा की सूची सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। अब कांग्रेस पार्टी के 90 विधानसभा के प्रत्याशियों की सूची वायरल हो रही है। भाजपा की वायरल सूची के बाद प्रदेश में काफी बवाल भी हो रहा है। वहीं कांग्रेस की वायरल सूची में सभी 90 सीटों के प्रत्याशियों के नाम बताए गए हैं। इस सूची में 12 मौजूदा विधायकों का नाम नहीं है। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

बता दें कि शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग बुलाई गई है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवार तय होंगे। इससे पहले रायपुर की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी नामों पर मुहर लगाई थी। उधर दिल्ली में बैठक हो रही है और इधर कांग्रेस की एक सूची वायरल हो गई। सूची में कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया गया है, जबकि एक सीट से मौजूदा मंत्री को बदला गया है। वायरल सूची में कई महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। फिलहाल, कांग्रेस की अधिकृत सूची अभी जारी नहीं हुई, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल नामों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। वहीं सियासी जानकार इसे राजनीतिक प्रोपोगेंडा मान रहे हैं। उनका कहना है कि राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं का मन जानने और प्रत्याशियों को लेकर कितना विरोध हो सकता है, कार्यकर्ताओं का कितना समर्थन मिलता है, यह जानने ऐसा हथकंडा भी अपना सकते हैं।

सरगुजा संभाग
पत्थलगांव – नंदकुमार साय
कुनकुरी – यूडी मिंज
जशपुर – हीरू राम निकुंज
सीतापुर – अमरजीत भगत
अंबिकापुर – टीएस सिंहदेव
भरतपुर – गुलाब कमरो
मनेंद्रगढ़ – विनय उपाध्याय
बैकुंठपुर – अंबिका सिंहदेव
प्रेमनगर – भानुप्रताप सिंह
रामानुजगंज – बृहस्पति सिंह
प्रतापपुर – प्रेमसाय सिंह टेकाम
भटगांव – पारसनाथ राजवाड़े
सामरी – चिंतामणि महाराज
लुंड्रा – डॉ. प्रीतम राम

बिलासपुर संभाग
पामगढ़ – गोरेलाल बर्मन
जैजैपुर – टेकचंद्र चंद्रा
चंद्रपुर – रामकुमार यादव
सक्ती – चरणदास महंत
जांजगीर – महंत रामसुंदर दास
अकलतरा – राघवेंद्र सिंह
मस्तूरी – प्रेमचंद जायसी
बेलतरा – रामशरण यादव
बिलासपुर – शैलेष पांडेय
बिल्हा – प्रमोद नायक
तखतपुर – संतोष कौशिक
मुंगेली – रूपलाल कोसरे
लोरमी – पवन अग्रवाल
कोटा – अटल श्रीवास्तव
मरवाही – डॉ. केके ध्रुव
पाली-तानाखार – मोहित केरकेट्टा,
कटघोरा – पुरुषोत्तम कंवर
कोरबा – जय सिंह अग्रवाल
रामपुर – श्यामलाल कंवर
धरमजयगढ़ – लालजीत राठिया
खरसिया – उमेश पटेल
लैलूंगा – चक्रधर सिदार
रायगढ़ – प्रकाश नायक
सारंगढ़ – उत्तरी जांगड़े

रायपुर संभाग
धमतरी – मोहन लालवानी
कुरूद – नीलम चंद्राकर
सिहावा – डॉ. लक्ष्मी ध्रुव
बिंद्रानवागढ़ – संजय नेताम
राजिम – अमितेश शुक्ला
अभनपुर – धनेंद्र साहू
आरंग – शिव डहरिया
रायपुर दक्षिण – प्रमोद दुबे
रायपुर उत्तर – कुलदीप जुनेजा
रायपुर पश्चिम- विकास उपाध्याय
रायपुर ग्रामीण- पंकज शर्मा
धरसींवा- अनिता शर्मा
भाटापारा – सुशील शर्मा
बलौदाबाजार – शैलेष नितिन त्रिवेदी
कसडोल – शंकुतला साहू
सरायपाली – किस्मत लाल नंद
बसना – देवेंद्र बहादुर
खल्लारी – द्वारिकाधीश यादव
महासमुंद – विनोद चंद्राकर
बिलाईगढ़ – कविता प्राण लहरे

दुर्ग संभाग
मोहला मानपुर – इंदरशाह मंडावी
खुज्जी – छन्नी साहू
डोंगरगांव – दलेश्वर साहू
राजनांदगांव – हेमा देशमुख
डोंगरगढ़ – भुवनेश्वर बघेल
खैरागढ़ – यशोदा वर्मा
कवर्धा – मोहम्मद अकबर
पंडरिया – ममता चंद्राकर
नवागढ़ – गुरु रुद्र कुमार
बेमेतरा – आशीष छाबड़ा
साजा – रविंद्र चौबे
अहिवारा – निर्मल कोसरे
वैशाली नगर – इंद्रजीत सिंह छोटू
भिलाई नगर – बदरुद्दीन कुरैशी
दुर्ग शहर – अरुण वोरा
संजारी बालोद – संगीता सिन्हा
डौंडीलोहारा – अनिला भेंडिया
गुंडरदेही – कुंवर सिंह निषाद
पाटन – भूपेश बघेल
दुर्ग – ताम्रध्वज साहू

बस्तर संभाग
कोंटा – कवासी लखमा
बीजापुर – विक्रम मंडावी
दंतेवाड़ा – देवती कर्मा
चित्रकोट – दीपक बैज
जगदलपुर – राजीव शर्मा
बस्तर – लखेश्वर बघेल
नारायणपुर – रजनू नेताम
अंतागढ़ – अनूप नाग
भानुप्रतापपुर – सावित्री मंडावी
कांकेर – शिशुपाल शोरी
केशकाल – संतराम नेताम
कोंडागांव – मोहन मरकाम

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here