24.8 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘अति का अंत निश्चित है, अब धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या?’ पूर्व CM भूपेश बघेल क्यों कह रहे ऐसा… जानिए…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे राहुल गांधी को असम में मंदिर जाने से रोके जाने को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला है। भूपेश ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट कर लिखा- ‘आज असम के लिए निकल रहा हूं… हिमंता बिस्वा शर्मा एक डरपोक प्राणी है। इसका अनुभव मैंने असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करते हुए ही कर लिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” पर हमला और राहुल गांधी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबराकर उन्हें रोकने की कोशिश उसकी हताशा और डर को दर्शाता है। आज मैं असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंच रहा हूं. कल “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में शामिल होऊंगा।

मंदिर जाने से रोकना? समझ क्या रखा है?
एक दूसरे ट्वीट में भूपेश बघेल ने लिखा- ‘मंदिर जाने से रोकना? समझ क्या रखा है? अब धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या? ये गुंडागर्दी ज़्यादा दिन की नहीं हैं… समझ लीजिए। जब कोई सुबाहु और मारीच किसी को पूजा, यज्ञ करने से रोकते हैं, तब-तब प्रभु श्रीराम उसका वध करते हैं। अति का अंत निश्चित है।’

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here