25.1 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

जानिए कौन है राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जाने के लिए उम्मीदवार बनाया

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ की खाली हो रही एक सीट के लिए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में सरगुजा के लैलूंगा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। वे रायगढ़ रियासत के महाराजा स्व. चक्रधर सिंह के प्रपौत्र हैं। देवेंद्र प्रताप ने 2023 के विधानसभा चुनाव में लैलूंगा विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी भी की थी। सूत्र बताते हैं कि देवेंद्र ने लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया था और पार्टी ने उन्हें सीधे राज्यसभा का टिकट दे दिया।

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ जिले के लैलूंगा के गोंड (आदिवासी) राजा है। उनके पिता स्व. सुरेन्द्र कुमार सिंह कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते थे और दो दशक से भी अधिक समय तक लैलूंगा के विधायक रहे। वे एक बार राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं, लेकिन उनके पुत्र राजा देवेंद्र प्रताप ने कांग्रेस की जगह भाजपा का दामन थामा और लगातार 20 साल से पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। मौजूदा समय में वे रायगढ़ जिला पंचायत के सदस्य हैं।

देवेंद्र प्रताप सिंह की राजनैतिक गतिविधियां
देवेंद्र प्रताप सिंह 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री, 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य, 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष और 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। वे जनजाति गौरव समाज के वह बिलासपुर समाज के अध्यक्ष हैं, रेल मंत्रालय में वह हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हैं। उन्होंने राजकुमार कॉलेज रायपुर और सेंट स्टीफन्स कॉलेज दिल्ली व दिल्ली विश्व विद्यालय से इतिहास में पीजी किया है। देवेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं धर्म जागरण मंच के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here