24.6 C
Raipur
Monday, July 28, 2025

महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब सहित 9 राज्यों में बदल गए राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के नए गर्वनर होंगे रामेन डेका, जानें नए राज्यपाल के बारे में सबकुछ…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
मोदी 3.0 में पहली बार 10 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल और प्रशासक बदले गए हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात 6 नए राज्यपाल और 3 के ट्रांसफर का आदेश जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है। असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल के अलावा चंडीगढ़ के प्रशासक का जिम्मा संभालेंगे। रामेन कुमार डेका छत्तीसगढ़ के गवर्नर बनाए गए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर रहे हरिभाऊ बागडे़ राजस्थान, पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार झारखंड, असम से पूर्व सांसद रमन डेका छत्तीसगढ़ के गवर्नर बनाए गए हैं। तीन राज्यपाल- सीपी राधाकृष्णन (झारखंड से महाराष्ट्र), गुलाब चंद कटारिया (असम से पंजाब-चंडीगढ़), लक्ष्मण आचार्य (सिक्किम से असम, मणिपुर) को दूसरे राज्य भेजकर रिपीट किया गया है। कलराज मिश्र (राजस्थान), बिस्वभूषण हरिचंदन (छत्तीसगढ़), रमेश बैस (महाराष्ट्र), बनवारीलाल पुरोहित (पंजाब-चंडीगढ़), अनुसुइया उइके (मणिपुर) और फागू चौहान (मेघालय) को हटाया गया है।

नए राज्यपालों की पूरी सूची

  • रमेन डेका – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
  • जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना के राज्यपाल
  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े – राजस्थान के राज्यपाल
  • संतोष कुमार गंगवार – झारखंड के राज्यपाल
  • ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम का राज्यपाल
  • सीपी राधाकृष्णन – महाराष्ट्र के राज्यपाल
  • गुलाब चंद कटारिया – पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल
  • सीएच विजयशंकर – मेघालय का राज्यपाल
  • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – असम के राज्यपाल, मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल होंगे रामेन कुमार डेका
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ। रामेन कुमार डेका छत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल होंगे। 23 फरवरी, 2023 में छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल नियुक्त किए गए विश्वभूषण हरिचंदन को अभी किसी राज्य का प्रभार नहीं दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहले राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय बनाए गए थे।

असम बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं रामेन
असम से दो बार सांसद रहे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रामेन कुमार डेका असम में भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। 1980 के आसपास राजनीति में सक्रिय हुए राज्यपाल डेका असम की मंगलदोई सीट से 2009 में पहली बार सांसद निर्वाचित हुए और फिर 2014 में भी सांसद निर्वाचित हुए थे। डेका भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here