25.1 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

मुंगेली के लोरमी नगर पंचायत उपाध्यक्ष का इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी से हुए थे निर्वाचित, क्यों छोड़ दी कुर्सी आप भी जानिए

लोरमी. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद सियासी माहौल बदलने लगा है। लोरमी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अनुराग दास ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अनुराग दास कांग्रेस खेमे के नेता हैं और वह वर्ष 2019 में नगर पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उपाध्यक्ष अनुराग दास को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाए जाने की तैयारी चल रही थी। उपाध्यक्ष पद से उन्हें हटाया जाता इससे पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लोरमी नगर पंचायत के वार्ड -3 से पार्षद रहेंगे।

बता दें कि नगर पंचायत लोरमी में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्हें जीत मिली थी। बीते सालभर के अंदर नगर पंचायत में हुए सियासी उठापटक में भाजपा के पार्षदों की संख्या 5 से बढ़कर 8 हो चुकी है। दूसरी तरफ कांग्रेस के 6 जबकि जेसीसीजे के मात्र 1 पार्षद ही शेष है। ऐसे में नगर पंचायत के अंदर भाजपा बहुमत में आ चुकी है। सियासी घटनाक्रम को उपाध्यक्ष के इस्तीफे की वजह बताई जा रही है। वहीं लोरमी नपं में अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा है।

इस्तीफा मिला, कलेक्टर को दी गई सूचना
नगर पंचायत सीएमओ को सौंपे अपने इस्तीफे में अनुराग दास ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस्तीफा देने की बात कही है, लेकिन यह लोगों की जुबान पर है कि यदि भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाती है ​तो उनकी कुर्सी चली जाती। नगर पंचायत के CMO लालचंद चंद्राकर ने उपाध्यक्ष अनुराग दास के इस्तीफा को लेकर कहा कि उनका इस्तीफा का पत्र उन्हें मिला है। इसकी सूचना मुंगेली कलेक्टर को दी है। आगे की कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशानुसार की जाएगी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here