Phalodi Satta Market: लोकसभा चुनाव 2024 के 7 चरणों के मतदान के बाद राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इसी बीच सट्टा बाजार में भी “देश में किसकी सरकार बनेगी” की भविष्यवाणियों शुरू हो चुकी हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया हैं। फलोदी सट्टा बाजार का नया सर्वे आया है। इसके मुताबिक भाजपा का ग्राफ छठवें चरण के बाद नीचे जाते दिख रहा है। फलौदी सट्टा मार्केट के मुताबिक भाजपा 270 से ज्यादा 300 से कम सीटों पर सिमट सकती है। वहीं कांग्रेस को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
UP में भाजपा को नुकसान, सपा को फायदा
फलोदी सट्टा बाजार के नए सर्वे के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा यूपी में सिर्फ 55 से 65 सीटों पर जीत रही है, जबकि समाजवादी पार्टी की सीटें बढ़ती दिख रही हैं। इस बार इंडिया गठबंधन को यूपी में पहले से अधिक सीटें मिल सकती हैं। यह कांग्रेस पार्टी के लिए खुशखबरी हो सकती है। लोकसभा का फाइनल रिजल्ट 4 जून को आएंगे।
13 मई के बाद बिगड़ा भाजपा का गणित
13 मई को फलोदी सट्टा बाजार ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में ज्याद उलटफेर का समना नहीं करना पड़ रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में भी भाजपा 65 से 70 सीटें जीत रही हैं, लेकिन अब फलोदी सट्टा बाजार का जो नया सर्वे जारी हुआ है, उसमें पासा पलट गया है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 64 सीटों पर जीत हासिल की थी। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं।
सट्टा बाजार में यूपी की ये सीटें चर्चा में
फलोदी सट्टा बाजार में सबसे ज्याद चर्चा में यूपी की मेरठ, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, केसरगंज, नगीना, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, घोसी, गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर की सीटें हैं। सट्टा बाजारों में मतदान के साथ सीटें भी बदल रही हैं। फलोदी सट्टा बाजार की ओर से 13 मई को जारी अनुमान में बताया गया था कि भाजपा को 300 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस 40 से 42 सीटों पर ही समेट रही है, जो 2019 के 52 सीटों से भी कम है। लेकिन फलोदी सट्टा बाजारा के नया सर्वे ने BJP की टेंशन बढ़ा दी है, जिसमें कहा गया कि BJP का ग्राफ 300 से नीचे आ गया है।
फलोदी बाजार का ताजा रुझान
भाजपा : 270 से 300
कांग्रेस : 65-70
NDA – 330 से 335
INDIA – 110 से 115
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। न्यूजअप इंडिया.com का उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।