38.7 C
Raipur
Friday, June 12, 2026

छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव के चयन को लेकर कवायद तेज, राजनीतिक और प्रशासिनक गलियारों में इन नामों की हो रही चर्चा…

RAIPUR. न्यूजअप इंडिया.कॉम
छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव के चयन को लेकर सत्ता के गलियारों में कवायद तेज हो गई है। वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। केंद्र की सहमति के बाद नया मुख्य सचिव नियुक्त किया जाएगा। राज्य में नए मुख्य सचिव को लेकर अब अटकलों का दौर शुरू हो गया है। अगले महीने प्रदेश को नया मुख्य सचिव और पूर्णकालिक डीजीपी मिल जाएगा।

वर्तमान एसीएस वरिष्ठता में रेणु जी पिल्ले, सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ और ऋचा शर्मा दौड़ में शामिल हैं। यदि इनमें से किसी एक का चयन नहीं हुआ तो दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत श्रीमती निधि छिब्बर तथा अमित अग्रवाल को भी छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी की जा रही है। केंद्र शासन के डीओपीटी की गाइड लाइन के अनुसार नए मुख्य सचिव का चयन किया जाएगा।

प्रशासिनक सूत्रों की मानें तो वर्तमान मुख्य सचिव ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किया, लेकिन अभी इस पर सफलता नहीं मिल पाई है। इस समय सुब्रत साहू से लेकर मनोज पिंगुआ अपने शुभचिंतकों से मिलकर अपनी नियुक्ति का प्रयास कर रहे हैं। मनोज पिंगुआ मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के बाजू झारखंड जिले के सिमडेगा के रहने वाले हैं। ये भी नई दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं।

नये मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द
प्रदेश में नए मुख्य सूचना आयुक्त का पद पिछले कई दिनों से रिक्त है। यहां पर इस पद के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आवेदन दे दिया है। अब इसकी नियुक्ति होना बाकी है, चयन समिति में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष शामिल हैं। दोनों की सहमति के बाद इसकी नियुक्ति की जाएगी। ज्ञात रहे सूचना आयुक्त के दो पद रिक्त है, इसके लिए कोर्ट से स्टे ले लिया गया है, जिसके कारण साक्षात्कार रद्द कर दिया गया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here