24.9 C
Raipur
Thursday, July 25, 2024

शिवखोड़ी धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत, 47 घायल अस्पताल में भर्ती

जम्मू. एजेंसी। जम्मू के अखनूर में श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी है। बस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 47 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू किया है और हॉस्पिटल में भर्ती किया है। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों की लाशें बस में फंस गई थीं, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने मुश्किल से लोगों को निकाला है। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की।

मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग में बस अखनूर के चुंगी मढ़ इलाके में सड़क किनारे बनी एक गहरी खाई में जा गिरी है। बस में 75 लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु शिव खोड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे। बस जब अखनूर के चुंगी मढ़ इलाके के टांगली मोढ़ से गुजर रही थी, उसी वक्त 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
मेडिकल कॉलेज जम्मू के मेडिकल सुपरिटेंडेंट नरिंदर सिंह ने कहा है कि सीएसई अखनूर के जरिए जानकारी दी गई थी। ये सभी लोग जम्मू के रहने वाले नहीं हैं, बल्कि तीर्थयात्री हैं। 20-25 घायलों को रेफर कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने अखनूर में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पीएम ने 2 लाख मृतकों के परिजनों और 50 हजार घायलों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।

शिवखोड़ी में शिव का प्रसिद्ध मंदिर
जम्मू पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर को बस नंबर UP-81 CT– 4058 श्रद्धालुओं को लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी के लिए जा रही थी। टुंगी मोढ़ के पास बस डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। मृतकों के शवों को अखनूर के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं घायलों को जम्मू के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here