25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘1962 के बाद तीसरी बार रिपीट हुई कोई सरकार, BJP ने अकेले जीती INDIA से ज्यादा सीटें’, NDA की जीत के बाद PM मोदी ने और क्या कहा जानिए…

Lok Sabha Election Result 2024. नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे काफी हद तक साफ हो चुके हैं। 543 सीटों में से 542 सीटों पर काउंटिंग हुई। नतीजों और रुझानों में BJP की अगुवाई वाला NDA 292 सीटों के आसपास है, लेकिन अकेले BJP बहुमत से दूर है। लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 272 है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘देश में तीसरी बार NDA की सरकार बननी तय है। इसके लिए मैं देशवासियों का ऋणी हूं। ये विकसित भारत की जीत है।’ पीएम मोदी ने कहा, इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है…।

विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि पूरा गठबंधन सारे विरोधी मिलकर उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी बीजेपी ने जीती है। मोदी ने कहा कि NDA तीसरे कार्यकाल में देश कई बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगा। मोदी ने कहा कि आज की ये विजय, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है। पीएम ने BJP कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में आपके द्वारा बहाया गया पसीना मुझे काम करने की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का भी नाम लिया। यह दोनों एनडीए गठबंधन की बड़ी पार्टियां हैं। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मतदाताओं और BJP कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014, 2019 में एक मजबूत सरकार आई। 2024 में भी जनता ने नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया है। मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। देश में यह पहली बार कि कोई गठबंधन तीसरी बार देश में लगातार सरकार बनाने जा रहा है

ओडिशा में पहली बार होगा बीजेपी का सीएम
पीएम मोदी ने कहा कि विधानसभा के चुनावों में NDA को भारी जीत मिली है। चाहे वो आंध्र प्रदेश हो, ओडिशा हो, सिक्किम हो या अरुणाचल प्रदेश… इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कइयों का तो जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा। लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा, जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर बीजेपी का कोई सीएम होगा। बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है। केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। वो संघर्ष भी करते रहे और जन की सेवा भी करते रहे। तेलंगाना में भी हमारे नंबर बढ़ गए हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here