27.1 C
Raipur
Thursday, July 25, 2024

‘मध्य प्रदेश में अभी ट्रेलर हुआ है, फिल्म तो बाकी है’, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी क्यों बोल रहे ऐसा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी ने संभागीय जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। यात्रा को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब लगातार विकास हो रहा है। मध्य प्रदेश का नाम अब बीमारू राज्य से बदलकर देश के एक विकसित ग्रोथ इंजन और विकास के पॉवर स्टेशन के रूप में हो गया है। शिवराज ने ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम किया है। मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने वाला भारत का पहला राज्य होगा। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से कहा कि पीएम मोदी के आशीर्वाद से उन्हें संकट से निकाल ले जायेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में अगर कृषि क्षेत्र में पिछले 7 साल से सात बार प्रथम क्रमांक अगर किसी को मिला है तो शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को मिला है। सिंचाई का क्षेत्र बढ़ा है, उत्पादन बढ़ा है, जिसके कारण गांव समृद्ध और संपन्न बने हैं। एक समय मध्य प्रदेश की चर्चा बीमारू राज्यों में होती थी। आज मध्य प्रदेश की एक विकसित राज्यों में चर्चा होती है। मध्यप्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। बीमारू राज्य के नाम से बदलकर यह देश का एक विकसित ग्रोथ इंजन, विकास का पॉवर स्टेशन अगर मध्य प्रदेश हुआ है और इसका श्रेय किसी व्यक्ति को है, तो हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को है। अभी तक जो विकास हुआ वो तो ट्रेलर था। सही फिल्म शुरू होना बाकी है।

सनातन को तो दुनिया नहीं खत्म कर पायीः शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भगवान न करे फसल खराब हो, लेकिन आफत आ ही जाए, तो चिंता मत करना। शिवराज सिंह जिंदा है। संकट के पार निकल के ले जाऊंगा। संकट आ जाए तो घबराना मत। संकट के पार मोदी के आशीर्वाद से निकाल कर ले जाऊंगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ कांग्रेस ने गठबंधन बनाया, जो कहते हैं कि सनातन धर्म को हम खत्म कर देंगे। राहुल और सोनिया गांधी यह तो दुनिया नहीं कर पाई, आप लोग क्या कर पाओगे…। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने क्या दिया? कमलनाथ ने तो प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान भी वापस लौटा दिए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना में जिनके नाम छूट गए हैं। आचार संहिता से पहले सर्वे कराकर उनके मकान भाजपा सरकार बनवाएगी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here