रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार की ताजपोशी के बाद से लगातार तबादलों का दौर चल रहा है। राज्य शासन ने शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा के हस्ताक्षर से दो आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में सीईओ, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर ग्रेड के अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।
