रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार की ताजपोशी के बाद से लगातार तबादलों का दौर चल रहा है। राज्य शासन ने मंगलवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा के हस्ताक्षर से दो आदेश जारी किए गए हैं।
पहले आदेश में 5 और दूसरे आदेश में 14 अफसरों के नाम हैं। जारी आदेश में कई अवर सचिव, संचालक, सहायक संचालक, संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर, महाप्रबंधक, डिप्टी कलेक्टर ग्रेड के अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को भी थोक में तबादला आदेश जारी किया था। ट्रांसफर-पोस्टिंग के दो आदेश जारी किए गए थे, जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के कुल 58 अफसरों के नाम शामिल थे।