38.8 C
Raipur
Friday, June 12, 2026

राज्य वित्त सेवा के 6 अफसरों का ट्रांसफर, अवर सचिव, उप सचिव बनाए गए, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न विभागों में पदस्थ राज्य वित्त सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इनकी सेवाएं ली जाएंगी। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अंशिका ऋषि पांडेय के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। महानदी भवन मंत्रालय से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जिन अफसरों का ट्रांसफर किया गया हैं उन्हें अवर सचिव, उप सचिव और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

  • डॉ. अखिलेश कुमार सिंह – वित्त नियंत्रक, संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर से अपर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।
  • आनंद मिश्रा – संयुक्त संचालक (वित्त), छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नवा रायपुर से उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में स्थानांतरित हुए हैं।
  • राजशेखर शर्मा – वित्त अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर को उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।
  • बदन सिंह ठाकुर – उप संचालक (वित्त), संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर को अवर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।
  • राजीव कुमार झाड़े – मुख्य लेखा अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम, नवा रायपुर को अवर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।
  • सलिल साहू – सहायक संचालक, संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन (आडिट प्रकोष्ठ), इंद्रावती भवन, नवा रायपुर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here