24.8 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

IAS नीलेशकुमार क्षीरसागर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बने, पीएस ध्रुव को मिली यह जिम्मेदारी…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बदलने के साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग (IAS) अफसरों का लगातार तबादला आदेश जारी हो रहा है। शुक्रवार को राज्य शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की है। 2011 बैच के आईएएस अफसर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Additional Chief Electoral Officer) के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में 2013 बैच के आईएएस अफसर पीएस ध्रुव को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। ध्रुव के पास संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और सदस्य सचिव पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार है। यह दोनों नियुक्तियां भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से सहमति मिलने के बाद किया गया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here