25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

POLICE TRANSFER : राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला, संजय सिंह बने रायपुर क्राइम ब्रांच के DSP, देखें पूरी सूची…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में IAS-IPS ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ है। प्रदेश के 10 ASP-DSP स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस सूची में कई ऐसे अफसर हैं जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लूप लाइन में चल रहे थे। संजय सिंह को रायपुर क्राइम ब्रांच का नया DSP बनाया गया है। गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से तबादला आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक राजेन्द्र प्रसाद भैया को रायगढ़ में 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रभारी सेनानी की जिम्‍मेदारी दी गई है। राजेन्द्र कुमार जायसवाल को अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, गीता पवार को उप सेनानी, 7वीं वाहिनी छसबल भिलाई, सोनिया घरडे को अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी रायपुर, शिवचरण सिंह परिहार को सुकमा उप पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

मयंक रणसिंग को उप पुलिस अधीक्षक को धमतरी जिले से हटाकर भोपालपट्टनम जिला बीजापुर, राजेश चौधरी को उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, ऐश्वर्य कुमार चंद्राकर को उप पुलिस अधीक्षक कोंडागांव, संजय कुमार सिंह को रायपुर क्राइम ब्रांच उप पुलिस अधीक्षक और भावेश कुमार समर्थ को जिला बस्‍तर के केशलूर में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी की जिम्‍मेदारी दी गई। पुलिस विभाग में यह सर्जरी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here