25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘मध्य प्रदेश को मामा ने संवारा’, गोवा के CM प्रमोद सावंत बोले- इंडिया अलायंस का उद्देश्य सनातन को बदनाम करना

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने खरगोन पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि भारत पहले से चल रहा है। हम भारत और इंडिया दोनों बोलते हैं। यूपीए वालों ने अपना नाम तो बदल लिया, लेकिन उनकी नीयत नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायन्स का उद्देश्य सनातन धर्म का अपमान करना है। यह लोग हमेशा से सनातन का अपमान करते आए हैं, लेकिन सनातनी उन्हें अपनी सही जगह दिखाएंगे।

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार जन आशीर्वाद यात्रा चला रही है। खरगोन जिले के भगवानपुर के रसगांव पंचायत से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल हुए। उनके साथ बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहे। जन आशीर्वाद यात्रा की भीड़ को देखकर सीएम प्रमोद ने कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि मध्य प्रदेश में फिर मामा की सरकार बनेगी।

मामा ने मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाया
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज मध्य प्रदेश के मामा है। मध्य प्रदेश में कल्याणकारी योजना चलाकर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर एक विकसित राज्य बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम हमेशा धर्म को बदनाम करने का रहा है। भाजपा देश, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए काम करती आई है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास करने वाली पार्टी है। बता दें कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मामा भी कहते हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here