26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

‘BJP में कानून का राज, ED-IT-CBI निष्पक्षता से काम कर रही’, केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- कांग्रेस का गठबंधन नहीं, वह ठग बंधन है

भोपाल। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के चीफ कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की जब सरकार होती है तब कानून का राज होता है। सभी केंद्रीय एजेंसियां स्वतंत्रतापूर्वक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करती है। जो गलत करेगा वो गलत भरेगा। केंद्रीय एजेंसियों अपने हिसाब से काम करती है। इन पर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। केंद्रीय एजेंसियां ED, IT, CBI की भूमिका पर सवाल उठाना सही नहीं है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियां ईडी-आईटी लगातार कांग्रेस को निशाना बना रही है। कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों को टार्गेट किया जा रहा है। भाजपा सीधे चुनाव नहीं लड़ पा रही इसलिए ईडी-आईटी को आगे किया गया है। ईडी-आईटी भाजपा के दो विंग हैं। विधानसभा चुनाव में हमें बीजेपी के साथ-साथ ED, IT और CBI के खिलाफ भी चुनाव लड़ना है। भूपेश के इस बयान पर तोमर ने पलटवार किया है।

‘खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी प्रतिक्रिया’
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान को सौदागर कहने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस का जो गठबंधन है, वह ठग बंधन है। जनता ने इनको पूरी तरह निगलेक्ट कर दिया है, इसलिए खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि कमलनाथ ने मुरैना में बयान दिया था की सीएम शिवराज सिंह चौहान जनता के सौदागर हैं। इन्होंने सौदा करके कांग्रेस की सरकार गिराई है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार सौदेबाजी के बाद बनी है। भाजपा के लोग जनदर्शन नहीं जनता का ‘सौदा यात्रा’ निकाल रहे हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here