26.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

डॉ. रमन सिंह के सचिव बने विक्रम सिसोदिया, CM और केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान भी रहे साथ, कौन हैं आप भी जानिए…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ एक बार फिर से विक्रम सिंह सिसौदिया जुड़ गए हैं। सिसोदिया को डॉ. रमन सिंह का सचिव नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वहीं अरुण बिसेन को उप सचिव और सुमित उपाध्याय को निज सचिव के रूप में नियुक्ति दी गई है।

विधानसभा से जारी आदेश के मुताबिक विक्रम सिसौदिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम- 2012 के तहत 1 फरवरी 2024 से डॉ. रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल तक विधानसभा अध्यक्ष के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। सिसोदिया इससे पहले भी डॉ. रमन के केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान भी उनके साथ रह चुके हैं।

डॉ. रमन के OSD रहे चुके हैं सिसोदिया
बता दें कि जब डॉ. रमन सिंह केंद्र में मंत्री थे तभी से विक्रम सिसौदिया उनके साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में जुड़े। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान डॉ. रमन सिंह केंद्रीय मंत्री रहे। सिसोदिया केंद्रीय सेवा के अफसर हैं। साल 2003 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सिसोदिया मुख्यमंत्री के ओएसडी बनाए गए।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here