27.7 C
Raipur
Tuesday, August 4, 2026

‘साहब शराब 20 रुपये महंगी बिक रही है’, ग्रामीणों ने विधायक का काफिला रोका, खुद भट्टी पहुंचे MLA, फिर क्या हुआ जानिए…

Baloda Bazar. newsupindia.com
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की कसडोल विधानसभा सीट से विधायक संदीप साहू का ग्रामीणों ने काफिला रोक दिया। नगर पंचायत रोहांसी के दौरे पर जा रहे विधायक का काफिला जब लखन-खरतोरा मार्ग पर पहुंचा तो सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए और उनका रास्ता रोक लिया। ग्रामीणों का कहना था कि यहां शराब अधिक कीमत पर बेची जा रही है। लोगों ने कहा कि आप मौके पर चलकर इसका निरीक्षण कर लीजिए।

शराब भट्टी तक पहुंचे विधायक
ग्रामीण के आग्रह पर विधायक संदीप साहू गाड़ी से उतरकर शराब की भट्टी तक पहुंचे। यहां उन्होंने बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। विधायक ने देखा की शराब की बोतलों पर 10 से 20 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे।

अधिकारियों को लगाया फोन
शिकायत सही पाए जाने के बाद विधायक संदीप साहू ने मौके से ही आबकारी विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया। उन्होंने मामले की शिकायत की और तत्काल कार्रवाई की मांग की। विधायक की शिकायत पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अधिक दाम पर शराब बेचने वाले लड़के को तुरंत हटा दिया।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here