31.1 C
Raipur
Friday, May 23, 2025

Weather Update: मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में जल्द पहुंचेगा, आंधी और बारिश की संभावना…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून की उत्तरी सीमा गोवा, नारायणपेट, नरसापुर से होकर गुजर रही है। IMD के मुताबिक अगले 3 से 5 दिनों में कर्नाटक के शेष हिस्सों, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भागों, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और भाग, दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर और दक्षिण ओडिशा के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में प्री-मानसूनी गतिविधियां दिख रही है। इस बार मानसून समय से पहले छत्तीसगढ़ में दस्तक देने वाला है। मौसम में बदलाव से छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे तापमान भी कम होने लगेगा। गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून आने से पहले तेज हवा का चलना और कई हिस्सों में तेज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने जैसी गतिविधियां देखने को मिलेगी। मानसून 10 से 11 जून को बस्तर संभाग से होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। 14 जून तक रायपुर और 18 से 20 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा।

IMD के मुताबिक गुरुवार 6 जून को छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में 7 जून 2024 से कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना जताई है। IMD ने कहा कि असम और मेघालय में 7 से 8 जून के बीच भारी से लेकर अति भारी बारिश होने की संभावना है। कोंकण-कर्नाटक तटों पर 8 जून, 2024 से वर्षा गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here