25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

Chhattisgarh Exit Polls 2023: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, जानें क्या है एग्जिट पोल में राजनीतिक दलों का हाल

Chhattisgarh Exit Polls 2023 Live Updates : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आज एग्जिट पोल आने लगे हैं। इस बार भी राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। हालांकि, किसकी सरकार बनेगी और कौन बाहर बैठेगा यह 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणामों से ही पता चलेगा। आप, बसपा, हमर राज सहित निर्दलीयों कितना समीकरण बिगाड़ेंगे यह मतगणना के बाद पता चलेगा। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में मतदान कराया गया था। लगभग सभी एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी बहुमत से कुछ दूर है। अन्य पार्टियों का प्रभाव चुनाव में नहीं दिख रहा है।

एक्जिट पोल के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं भाजपा बहुमत के आंकड़ों से दूर है। सभी आंकड़ों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75 प्लस सीट का दावा किया था। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 46 से 54 सीटें जीतने का दावा किया है। खैर, यह एक्जिट पोल है। परिणाम 3 दिसंबर को आएगा, तब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। आइए जानते हैं, EXIT POLL से जुड़ा हर अपडेट…

न्यूज-18 इंडिया (छत्तीसगढ़ – 90 सीटें)

  • भाजपा – 39
  • कांग्रेस – 48
  • अन्य – 3

रिपब्लिक भारत- (छत्तीसगढ़ – 90 सीटें)

  • भाजपा – 32-42
  • कांग्रेस – 44-52
  • अन्य – 0-2

India Today – Axis My India – छत्तीसगढ़ (90 सीटें)

  • भाजपा – 36-46
  • कांग्रेस – 40-50
  • अन्य – 1-5 सीटें

TV9 Bharatvarsh – छत्तीसगढ़ (90 सीटें)

  • भाजपा – 35 से 45
  • कांग्रेस – 40 से 50
  • अन्य – 1 से 3 सीटें

Times Now – ETG Research – छत्तीसगढ़ (90 सीटें)

  • भाजपा 32 से 40
  • कांग्रेस – 48 से 56
  • अन्य – 2 से 4

टुडेज चाणक्य सर्वे – छत्तीसगढ़ (90 सीटें)

  • भाजपा को 33 (+8) सीटें
  • कांग्रेस को 57 (+8) सीटें
  • अन्य पार्टियां 0-3 सीटें
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here