27.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

कोबरा सांप को कंधे पर लेकर गांव में घूमती रही महिला, उसे अपना बेटा बता रही, जानिए- क्या है पूरा माजरा

Viral News: कोटा। सांप का नाम सुनते या देखते ही मन में डर पैदा हो जाता है, लेकिन राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद कस्बे में ऐसा एक मामला सामने आया है, जहां महिला सांप को कंधे पर लेकर घूमती रहती है। महिला का मानना है कि वह उसका बेटा है और उसका पुनर्जन्म हुआ है। हैरानी की बात है कि गांव में घूमने या उसके साथ रहने दौरान सांप ने एक बार भी महिला को नुकसान नहीं पहुंचाया। सांप चुपचाप उसके कंधे पर ही बैठा रहा है। महिला घर में सांप को कभी गोद तो कभी कंधे पर रख लेती है। आज विज्ञान के इस युग में ऐसी घटनाएं लोगों को सोचने पर मजबूर भी कर देती है।

दरअसल, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने एक घर में सांप को घुसते हुए देखा तो लोग उसे मारने के लिए पहुंचे। इसी दौरान महिला बादाई बाई वहां आ गई और उसने सांप को मारने से मना कर दिया। इसके साथ ही उसने सांप के हाथ जोड़े और कहा कि वह अगर देवता है तो रुक जाए नहीं तो घर से बाहर चला जाए। जब सांप अपनी जगह से नहीं लो तो महिला उसके पास जाकर हाथ जोड़कर बैठ गई और उसे अपने बेटे का पुनर्जन्म बताया। इसके बाद सांप महिला की गोद में आकर बैठ गया और थोड़ी देर बाद पत्थरों के पीछे चला गया। अब इसे अंधविश्वास कहें, चमत्कार कहें या कुछ और….?

’18 साल पहले हुई थी महिला के बेटे की मौत’
महिला के एक बेटे राजू लाल ने बताया कि उसके बड़े भाई हंसराज की 18 साल पहले परवन नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। ऐसे में इस चमत्कार के बाद कहीं ना कहीं परिजनों में यह विश्वास हुआ कि सांप के रूप में हंसराज का पुनर्जन्म हुआ है। इसके बाद यह दृश्य देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई, वहीं महिला ने सांप को चबूतरे पर कपड़ा बिछाकर छोड़ दिया। महिला ने सांप के ऊपर सफेद निशान बना दिया ताकि लोग उसे मारे नहीं।

‘स्नेक कैचर ने बताया सांप के ना काटने की वजह’
सोशल मीडिया पर महिला द्वारा सांप को कंधे पर ले जाकर घूमने का वीडियो वायरल होने पर स्नेक कैचर विष्णु श्रंगी से संपर्क किया गया। वीडियो और फोटो देखने के बाद स्नेक कैचर ने कहा कि यह सांप कोबरा प्रजाति का है और वीडियो देखने से यह लगता है कि यह किसी सपेरे द्वारा छोड़ा गया सांप है। जिसके मुंह में विष ग्रंथी निकली हुई है या फिर सांप का मुंह किसी चीज से टकराने से चोटिल हो गया है। इसी वजह से सांप ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि महिला ने उसे अपना बेटा बताया है। इस बात को लेकर सब की राय अलग-अलग है। (साभार- लाइव हिन्दुस्तान)

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here