28.2 C
Raipur
Wednesday, February 5, 2025

छत्तीसगढ़ में प्रत्यक्ष वोटिंग प्रणाली से होगा महापौर-अध्यक्ष का चुनाव, किरण देव बोले- नगरीय निकायों में यह जनता की ताकत बढ़ाने वाला फैसला…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में अब महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष सीधे चुने जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश सरकार की कैबिनेट को धन्यवाद दिया है। देव ने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव की यह प्रणाली पहले भी थी, लेकिन कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार ने बदनीयती से इसको बदला था। उस बदनीयती का भुगतान जनता कर रही है।

किरणदेव ने कहा कि रायपुर की जनता ने भी इसका बहुत भुगतान किया। यहां के महापौर अपने पूरे कार्यकाल में निष्क्रिय रहे। वे थोपे गए महापौर थे। उन्हें जनता ने नहीं, भूपेश बघेल ने चुना था। अब जब जनता सीधे महापौर चुनेगी तो विकास को गति मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर यह साफ संदेश दिया है कि कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूरी तरह अविश्वसनीय व अप्रासंगिक हो चली है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि केवल और केवल भ्रष्टाचार करने और छत्तीसगढ़ को 10 जनपथ का एटीएम बनाने की बदनीयती से प्रेरित होकर कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपना प्रतिनिधि चुनने के जनता के लोकतांत्रिक अधिकार पर जो डाका डाला था, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने उस कलंक को मिटाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रदेश में भाजपा की सुशासन सरकार है और हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here