26.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

Lok Sabha Election: BJP की दूसरी लिस्‍ट जारी, नागपुर से नितिन गड़करी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर, बंगलुरू से तेजस्वी सूर्या को टिकट

नई दिल्ली. एजेंसी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उम्‍मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 72 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी जगह दी गई है। खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी इस लिस्‍ट में है। गढ़वाल से अनिल बलूनी मैदान में होंगे। अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से मौका दिया गया है।

BJP के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में सोमवार रात हुई। बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया था। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। बैठक में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा के प्रत्याशियों पर चर्चा की गई थी। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश की 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर गहन चर्चा की गई है।

BJP ने इन राज्यों में घोषित किए नाम

  • गुजरात-7
  • दिल्ली-2
  • हरियाणा-6
  • हिमाचल प्रदेश-2
  • कर्नाटक- 20
  • मध्य प्रदेश -5
  • उत्तराखंड -2
  • महाराष्ट्र – 20
  • तेलंगाना- 6
  • त्रिपुरा-1
  • दादर- दमन दीव – 1
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here