27.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

इंतजार खत्म, लो आ गई छत्तीसगढ़ BJP की दूसरी सूची, किसे कहां से उम्मीदवार बनाया… देखिये पूरी लिस्ट

रायपुर. न्यूजअप इंडिया। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के 64 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। सूची में भाजपा सांसदों को मौका दिया गया है। वहीं कई सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। आचार संहिता लगने के कुछ घंटों के बाद ही भाजपा की दूसरी सूची जारी हो गई। सूची में लगभग वही नाम है, जो वायरल हो गई थी। इससे पहले भाजपा ने 21 उम्मीदारों की पहली सूची जारी की थी। आइये देखते हैं भाजपा ने किसे उम्मीदवार बनाया है।

छत्तीसगढ़ की दूसरी सूची में 3 सांसदों को टिकट दिया गया है। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम साजा से ईश्वर साहू का है। ईश्वर साहू के बेटे का दो समुदायों के विवाद में हत्या हुई थी। पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को रायगढ़ से टिकट मिला है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत और सांसद गोमती साय पत्थलगांव से चुनाव लड़ेंगी। छत्तीसगढ़ की सूची में लगभग वही नाम हैं, जो सूची वायरल हो गई थी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here