26.3 C
Raipur
Saturday, September 7, 2024

BJP की महिला पार्षद को घर से घसीटकर बाहर लाए, सड़क पर गिराकर पीटा, अवैध दुकानों में बुलडोजर चलाने से भड़के लोग, FIR भी दर्ज

बालोद. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर में शुक्रवार की सुबह प्रशासन ने विवादित व्यावसायिक परिसर की 49 दुकानों को पांच जेसीबी की मदद से चार घंटे में तोड़ दिया। संभावित विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। प्रशासन की कार्रवाई ने नाराज और पार्षदों की गैरमौजूदगी से बिफरीं महिलाओं ने महिला पार्षद कुंती सिन्हा को घर से घसीटकर निकाला और उनके साथ धक्का मुक्की की। महिला पार्षद से विवाद करते हुए महिलाओं ने सड़क पर पटक दिया।

मिली जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई पर विरोध जताया। विधायक ने एसडीएम पूजा बंसल से पांच दिन का समय मांगा, लेकिन प्रशासन ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने पूर्व में जारी नोटिस की प्रति भी मांगी। इस कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के अतिरिक्त 14 पार्षद नजर नहीं आए, इससे लोग आक्रोशित हो गए और पार्षद के घर धमक गए।

व्यापारियों के घर की महिलाएं वार्ड-4 की महिला पार्षद कुंती सिन्हा के घर पहुंचीं। उन्हें घसीटकर बाहर निकाला और उन्हें सड़क पर ले पटक दिया। पार्षद कुंती सिन्हा की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा- 333, 296, 115(2), 351 (2), 506, 3, 5 के तहत FIR दर्ज की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है। महिला पार्षद कुंती सिन्हा ने कहा कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here