26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्डा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, इस दिन होने वाली है शादी

भोपाल। बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्डा मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मीडिया में ऐसी सुर्खियां हैं कि जल्द ही दोनों विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। विवाह से ठीक पहले दोनों भगवान महाकाल से आशीर्वाद लेने उज्जैन आए हैं। महाकाल की पूजा के बाद परिणीति और राघव दोनों मीडिया से बचते नजर आए। सांसद राघव जय महाकाल का जयकारे लगाकर निकल गए।

आपको बता दें परिणीति चोपड़ा इससे पहले भी महाकाल आ चुकी है। तब वे अकाली आई थीं। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर दर्शन करने सावन माह में कई वीवीआईपी आते हैं और अपनी मनोकामना भगवान शिव से मांगते हैं। शनिवार दोपहर फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा महाकाल दर्शन को आए थे। मंदिर आने से पहले वे होटल में कुछ देर रुके। परिणीति और राघव ने नंदी हाल से बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान भी लगाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने 25 सितंबर को परिणीता और रावघ चड्डा परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

जय महाकाल बोलते हुए दर्शन करने को पहुंचे
मंदिर के पंडित यश गुरु ने बताया मंदिर के नंदी हॉल से परिणीति और राघव चड्डा ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों ने करीब 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की। मंदिर में विधि-विधान से पंडितों ने पूजा अर्चना करवाई। दोनों ने बाबा महाकाल के दर्शन के बाद जय महाकाल की जय बोलते हुए चले गए। इधर बॉलीवुड अभिनेत्री के महाकाल मंदिर दर्शन को पहुंचने की खबर के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मंदिर पहुंच गए थे। पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोका।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here